पीलीभीत: जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण
पीलीभीत। जिला जज रविन्द्र कुमार चतुर्थ, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जेल प्रशासन को उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने किशोर पुरुष एवं महिला बैरकों का निरीक्षण किया।