बिशुनपुर: प्रखंड क्षेत्र के डीपाडीह करमटोली में प्रकृति पर्व सरहुल, संस्कृति का अद्भुत संगम
बिशुनपुर प्रखंड के डीपाडीह करमटोली में वार्षिक प्राकृतिक पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली, जिसमें विभिन्न गाँवों से आए लगभग 20 खोड़हा समूहों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ बंधन उरांव बैगा एवं पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया।