🚨 खेत में मिला संदिग्ध हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप! 💣
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में खेत के बीच संदिग्ध हैंड ग्रेनेड मिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। खेत में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित कर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जांच के बाद संदिग्ध वस्तु को आबादी से दूर ले जाया गया, जहां पुलिस की निगरानी में उसे निष्क्रिय कराया गया।
गनीमत रही कि समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई और किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर खेत में यह संदिग्ध हैंड ग्रेनेड कहां से आया और इसे वहां किसने छोड़ा।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में जांच-पड़ताल तेज कर दी है। 🔎👮
#हरदोई #हरपालपुर #जोधनपुरवा #हैंडग्रेनेड #बमनिरोधकदस्ता #पुलिस #BreakingNews #UPNews #हरदोईन्यूज #संदिग्धवस्तु
Amritpur, Farrukhabad | Aug 28, 2026