गाज़ीपुर: गाजीपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ की गूंज, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, एसपी ने कहा- बच्चों को मिले बैग और किताबें
गाजीपुर से शिक्षा को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। जहां जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा की मौजूदगी में स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में किया गया, जहां डीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।