फतेहाबाद: वर्षा से मूंग की फसल नष्ट होने पर मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने तहसीलदार फतेहाबाद को सौंपा ज्ञापन
पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के बाद फतेहाबाद क्षेत्र में मूंग की फसल नष्ट हो गई थी इसको लेकर किसानों को हो रही परेशानी के मद्दे नजर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा तथा नुकसान का आकलन कर मुआवजा की मांग की