प्रतापपुर: टूकूडांड में सुशासन तिहार का बहिष्कार, ग्रामीणों ने काला झंडा दिखाकर जताया विरोध
टूकूडांड में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुरेश आयाम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने काला झंडा और काली पट्टी बांधकर कार्यक्रम का विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार और समाधान शिविरों के बावजूद किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उनका कहना था कि जब शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती।