मेदिनीनगर के बंगाली समुदाय के द्वारा बुधवार की रात बंगला नववर्ष पोईला वैशाख मनाया गया। मौके पर देर रात तक नृत्य गीत का रंगारंग कार्यक्रम चल। बंगीय दुर्गाबाड़ी के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने किया।