मऊ में दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए जरूरी निर्देश
मऊ के कोतवाली नगर थाने में आगामी दशहरा और रामलीला आयोजन को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, एसडीएम सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, सरायलखंसी और दक्षिण टोला थाने के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में रामलीला और दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों, अध्यक्षों तथा डीजे संचालकों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं, उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से सभी आयोजकों और डीजे संचालकों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने दशहरा पर्व के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।