ललितपुर: शहर की गल्ला मंडी रोड पर जाम के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद की जांच में जुटी सदर कोतवाली पुलिस
ललितपुर शहर की गल्ला मंडी रोड पर गुरुवार को सुबह के समय जाम लगने के दौरान दो पक्षों में भी सड़क पर जमकर तू-तू , मैं-मैं हुई थी। उक्त मामले में जानकारी मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले को संज्ञान में लिया है। साथ उक्त के संबंध में पुलिस द्वारा मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ ठोस कार्यवाही किए जाने की बात कही जा रही है।