पुलिस प्रेस नोट 21 अक्टूबर 2026
*SM Public Senior Secondary School में आयोजित की गई ‘पुलिस की पाठशाला’*
*थाना सारन एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल की संयुक्त कार्रवाई, 150 से 200 विद्यार्थियों को किया जागरूक*
*नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप व ट्रिप मॉनिटरिंग की दी जानकारी*
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना सारन एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम द्वारा SM Public Senior Secondary School, जवाहर कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना सारन से सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप तथा ट्रिप मॉनिटरिंग के संबंध में जागरूक किया।
‘ट्रैफिक ताऊ’ ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, गलत संगति से बचने तथा खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर लगभग 150 से 200 विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपराधों के प्रति जागरूक कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस