करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशगढ़ मंदिर के समीप आज रविवार रात करीब 07:30 के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी।