पुन्हाना: CIA पुन्हाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को किया अरेस्ट, 1 मोबाइल फोन और 1 सिम कार्ड बरामद
Punahana, Nuh | Apr 12, 2024 पुन्हाना CIA प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान होडल-नूंह रोड पर मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नाजिम शोयब पुत्र लियाकत निवासी मंढियाकी फर्जी सिम, मोबाइल फोन एवं फर्जी बैंक खाते का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी करता है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया है।