पथरगामा: पथरगामा आदिवासी कुड़मि समाज के जिला अध्यक्ष बने दिनेश कुमार महतो दो दिवसीय सेमिनार का हुआ समापन।
सरकंडा स्थित विवाह भवन में रविवार को 9:00 बजे रात में आदिवासी कुडमि समाज का दो दिवसीय सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत प्रसाद महतो उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने पथरगामा प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत हुपनाटोला निवासी दिनेश कुमार महतो को माला पहनकर समाज का जिला अध्यक्ष घोषित किया