मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: पुलिस जवान को गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस लेगी रिमांड पर
पलामु पुलिस के दबाव में जवान को गोली मारने के आरोपी सरकारी क्लर्क ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।तीन मई को पलामू के सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया के इलाके में पवन सिंह नाम के पुलिस जवान को गोली मारी गई थी।पवन सिंह, कौड़िया के बिंदुआ में अपने ससुराल के बाहर खड़े थे, इसी क्रम में आरोपी वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी थी पवन सिंह के बाह में गोली लगी थी।