गुना नगर: नेशनल हाईवे 46 पर फतेहगढ़ तिराहे के पास गाय को बचाने में पलटा ट्रक, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
गुना में नेशनल हाईवे 46 पर फतेहगढ़ तिराहे के पास 23 मई को सड़क पर आई गाय को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के चालक ने बताया, में सो रहा था दूसरा चालक चला रहा था, गाय को बचाने में पलटा है धौलपुर के हम रहने वाले है। पानीपत से बेंगलुरु प्लास्टिक का 30 टन दाना लेकर जा रहे थे। काफी नुकसान हो गया गनीमत रही दोनों सुरक्षित हैं।