गभाना: चंडौस में हादसे में बच्चे की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने 111 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
चंडौस कस्बे में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पुलिस ने 11 नामजद और 100 अज्ञात लोगों, यानी कुल 111 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, दो जुलाई को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से किशोर की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर