विदिशा नगर: पूर्व विधायक शशांक भार्गव की अग्रिम जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में अगले हफ्ते होगी बहस
विदिशा के पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर ग्राम बहलोत निवासी गोविंद गुर्जर ने गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने पूर्व विधायक पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया था उसी समय से फरार चल रहे हैं मई के पहले हफ्ते मे सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी।