मंझनपुर: महंगी बिजली, पेट्रोल-डीजल और बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ आज सपा मंझनपुर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेगी
बिजली कटौती, महंगी बिजली, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों समेत पीडीए समाज पर बढ़ते अत्याचार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालय मंझनपुर में बड़ा धरना-प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सदर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा सांसद के नेतृत्व में सपाई सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे।