किशनगढ़ बास: लघु उद्योग भारती ने आयोजित की जागरूकता कार्यशाला, सेवानिवृत्ति योजना और एनपीएस के फायदे के बारे में दी जानकारी
Kishangarhbas, Alwar | Jun 21, 2026
लघु उद्योग भारती इकाई ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के सहयोग से सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। रविवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यशाला में 60 से अधिक एनपीएस प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में PFRDA पेंशन निधि आईसीसीआई पेंशन फंड के प्रतिनिधियों ने भूमिका निभाई।