खिरकिया: फसल तुलाई में देरी पर विधायक डॉ. दोगने ने उठाए सवाल, विश्वास सारंग से मिलकर किसानों की समस्याएँ बताईं
Khirkiya, Harda | May 11, 2026 जिले में गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर तत्काल समाधान की मांग की है। एक दिवसीय हरदा दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री को विधायक डॉ. दोगने ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए स्लॉट बुकिंग और फसल तुलाई में हो रही परेशानियों से अवगत कराया।