बालाघाट: रेत घाट नीलामी पर उठे सवाल, सत्यापन और नई डीएसआर की मांग तेज़
बालाघाट जिले में रेत घाटों की नई नीलामी प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रेत व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों ने नीलामी को त्रुटिपूर्ण बताते हुए घाटों और रकबों के भौतिक सत्यापन तथा नई जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (डीएसआर) तैयार कराने की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि वर्तमान प्रक्रिया 2011 के पुराने आंकड़ों पर आधारित है, जबकि पिछले वर्षों में न तो नए घाटों का