शामली: शामली की माता चौकी पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों पर बिना वजह परेशान करने का आरोप
Shamli, Shamli | Jun 2, 2026 मंगलवार की शाम 6 बजे शामली जिले में शहर कोतवाली की माता चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई, जिन्होंने माता चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर दावत—पानी के लिए महीने में 2 से 3 बार परेशान करने का आरोप लगाया है। प्रकरण में आलाधिकारियों से शिकायत करने की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिसकर्मियों ने आरोपों को निराधार बताया है।