कटनी नगर: नगर निगम अध्यक्ष का अतिक्रमण कार्यालय में हुई कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में आया बयान,घटना को लेकर की निंदा
बीते दिनों नगर निगम अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ कथित कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। इस घटना के बाद से ही अधिकारी कर्मचारी आरोपियों की गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक का बयान भी आज शनिवार सुबह 11:00 बजे सामने आया है उन्होंने इस घटना को गलत बताया है।