पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के GMCH के स्वास्थ्यकर्मी पर प्रेम में धोखा देने के आरोप में हाई-वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई पिटाई
Purnea East, Purnia | Jun 16, 2026
पूर्णिया GMCH परिसर उस कुरुक्षेत्र में तब्दील हो गया जब एक विवाहित महिला अपने कथित प्रेमी स्वास्थ्यकर्मी के बुलावे पर घर से पैसे और गहने चोरी कर शादी करने अस्पताल के वार्ड में पहुंच गई. लेकिन जैसे ही प्रेमी ने ऐन वक्त पर शादी करने से इंकार कर दिया लड़की के परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मी की जमकर पिटाई कर दी.टीओपी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया