अनूपपुर: विकलांग छात्रावास के पास दिखा पीला धामन सांप, सुरक्षित किया रेस्क्यू
नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित विकलांग छात्रावास के पास सुबोध केजूर जी के यहां पीला धामन सांप निकलने से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया,रेस्क्यू के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई।