डेहरी: डेहरी में मुहर्रम को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी ने संभाली कमान
Dehri, Rohtas | Jun 24, 2026 डेहरी में मुहर्रम को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी ने संभाली कमान। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को डेहरी नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व रोहतास के जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।