बाह: फरेरा चौराहे पर तूड़ी से भरी ट्रॉली पलटी, हाईवे पर लगा जाम
बाह-आगरा मार्ग स्थित फरेरा चौराहे पर शनिवार सुबह करीब सात बजे बड़ा हादसा टल गया। बाह की ओर से आगरा जा रहा तूड़ी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान हाईवे से गुजर रहे बाइक और अन्य वाहन सवार दबने से बाल-बाल बच गए। ट्रॉली पलटने से सड़क पर तूड़ी फैल गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक ने द