खुरई: शराब के लिए पैसे न देने पर मामा की हत्या, भांजे नरेंद्र अहिरवार को आजीवन कारावास
Khurai, Sagar | Jul 31, 2026 शुक्रवार शाम 5 बजे खुरई के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शोएब खान की न्यायालय ने मामा रम्मू अहिरवार की हत्या के मामले में भांजे नरेंद्र अहिरवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, दरअसल 11दिस 25 को आरोपी नरेंद्र ने शराब पीने के लिए अपनी माँ से पैसे मांगे नहीं देने पर माँ के साथ मारपीट की, मामा ने भी पैसे नहीं दिये तो पैर से गर्दन पर पैर रखकर हत्या कर दी।