दरभंगा: दरभंगा में भाकपा माले ने जिला कार्यालय में कामरेड चारू मजूमदार का 55वाँ शहादत दिवस श्रद्धा व संकल्प के साथ मनाया
कामरेड चारू मजूमदार का 55वाँ शहादत दिवस आज भाकपा(माले) कार्यालय में महानगर सचिव कामेश्वर पासवान की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित साथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम दरभंगा के लहेरियासराय में मंगलवार को दिन के 12:30 बजे आयोजित की गई।