तिजारा: भिवाड़ी में गाड़ी की साइड को लेकर विवाद, युवकों से मारपीट और गाड़ी तोड़ी, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भिवाड़ी बाईपास पर रविवार रात कुत्तों के लिए बिस्कुट खरीदने गए तीन युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवकों के स्विफ्ट डिजायर कार को भी बुरी तरह तोड़ दिया। भिवाड़ी थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम तक सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और भिवाड़ी बाईपास पर सोमवार शाम 6:00 बजे सभी का जुलूस निकाला गया।