मल्हारगंज: गाँधी नगर में डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल
बुधवार 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मोहन पिता गुलाब तंवर निवासी ग्राम रिजलाय के रूप में हुई है।जब मोहन अपनी मोटरसाइकिल से अपने एक साथी के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकिल सवार मोहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घा