बलिया: शहर के रामलीला मैदान में शादी समारोह के दौरान स्टेज भराभरा कर टूटा, भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक केतकी सिंह के ससुर भी गिरे
Ballia, Ballia | Nov 27, 2025 शहर के रामलीला मैदान में एक शादी समारोह के दौरान भराभरा कर स्टेज टूटने का वीडियो गुरुवार की दोपहर एक बजे वायरल हो गया। वहीं स्टेट टूटने से समारोह में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र सहित बांसडीह विधायक केतकी सिंह के ससुर सब गिर गए और आंशिक चोटें आई। हालांकि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।