बुदनी: नगर परिषद ने मुख्य सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कराई मुनादी, अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई
Budni, Sehore | Sep 20, 2025 नगर के मुख्य बाजार और सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण के चलते न केवल सड़क सिकुड़ गई हैं बल्कि हर रोज जाम की स्थिति बन रही है। इससे निजात दिलाने के लिए नगर परिषद बुधनी ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाने का प्लान तैयार कर लिया है। हालांकि नगर परिषद ने दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा किए अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घण्टे का समय दिया है।