बुदनी: ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा ग्राम जोशीपुरा पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Budni, Sehore | Sep 19, 2025 स्वस्थ लोग समृद्ध समाज की ओर एक और सशक्त कदम बढ़ाते हुए ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा जोशीपुरा के पंचायत भवन में निशुल्क एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । ट्राइडेंट ग्रुप की CSR इकाई ट्राइडेंट ह्यूमैनिटी फाऊंडेशन के अंतर्गत हेल्थ ऑन व्हील मोबाइल एंबुलेंस परियोजना की शुरुआत मधुबन अस्पताल के सहयोग से की गई।