बंडा: सिविल अस्पताल के पास एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलटी
Banda, Sagar | Apr 27, 2026 बंडा बहरोल रोड पर सिविल अस्पताल के पास एक कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार सुबह करीब 5 बजे बहरोल तरफ से आ रही कार बंडा के नजदीक सिविल अस्पताल के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई और एक तरफ पलट गई। गनीमत रही कि कार में बैठे किसी व्यक्ति को गंभीर चोटें नहीं आई।