साइट सेवर इंडिया के जिला कार्यक्रम समन्वयक सौरभ दुबे ने बताया जनपद कासगंज के विद्यालयों में छात्रों के नेत्र परीक्षण किए गए। उनकी टीम में लवली सिंह ऑप्टोमेट्रिस्ट ,उमाकांत व विशाल और अमित शर्मा (सीनियर) ऑप्टोमेट्रिस्ट ने 1250 छात्रों का नेत्र परीक्षण किया। नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों ने समस्याग्रस्त छात्रों को परामर्श दिया। जानकारी मंगलवार शाम 7 बजे मिली।