अहिल्यापुर पंचायत भवन में जिला उद्यान विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन
Gandey, Giridih | May 10, 2026
जिला उद्यान विभाग की ओर से रविवार को 4 बजे तक अहिल्यापुर पंचायत भवन में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती की तकनीकों, बाजार व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।