हज़ारीबाग: चमेली झरना मार्ग पर पुलिस की छापेमारी में 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार भेजे गए न्यायिक हिरासत में
हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने एनएच-33 से चमेली झरना जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।