गुरारू: बुधपुर गांव में छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Guraru, Gaya | Apr 2, 2026 थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और गुरुवार सुबह 9 बजे जेल भेजा। गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि विगत 10 फरवरी 2026 को वादी द्वारा लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई थी कि उनकी पुत्री घर से नाश्ता लेकर खेत जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में मो. छोटन उर्फ दफ्दर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना अंजाम दिया।