एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे विवेकानंद चौराहे पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान नियम विरुद्ध चल रहे एक दर्जन वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। यातायात थाना प्रभारी आशीष राय ने बताया कि दोपहिया वाहन चालक जो मोडिफाइड साइलेंसर, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट लगाकर चल रहे हैं उन पर चालानी कार्रवाई की गई।