दुधि: घनखोर गांव में बावली में डूबने से 8 वर्षीय बालिका की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
म्योरपुर थाना क्षेत्र के घनखोर गांव में गुरुवार को बावली में नहाने गयी 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी। मृतका की पहचान घनखोर निवासिनी विनय कुमार की पुत्री शौर्या के रूप में हुई।मिली जानकारी के अनुसार शौर्या गांव की एक लड़की और अपनी जुड़वां बहन श्रुति और भाई अंकित के साथ घर से दो सौ मीटर दूर स्थित बावली में नहाने गयी।इस दौरान वह गहरे पानी में चली गयी।