ललितपुर: कटरा बाजार-मउठाना में गंदे पानी की शिकायत पर जल संस्थान की टीम ने किया निरीक्षण, मौके पर पहुंचकर जांची पेयजल गुणवत्ता
शहर के कटरा बाजार एवं मउठाना क्षेत्र में लंबे समय से गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतों के बाद जल संस्थान के अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर सानू बाबा द्वारा समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए।