हरदा: करोड़ों की लागत से बना हरदा जिला अस्पताल जुगाड़ के सहारे चल रहा
Harda, Harda | Apr 19, 2026 जिले के जिला अस्पताल, जिस पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं, वहां की व्यवस्थाएं अब भी सवालों के घेरे में हैं। अस्पताल परिसर से सामने आई तस्वीरें व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर सुरक्षा और नियंत्रण के लिए लोहे के गेट की जगह एक साधारण लकड़ी का सहारा लिया जा रहा है। यह न केवल लापरवाही को दर्शाता है।