घाघरा: घोड़ाटांगर मोड़ के समीप शुक्रवार को टेंपो पलटने से एक नाबालिग बच्चे की हुई मौत
Ghaghra, Gumla | Jul 3, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के घोड़ाटांगर मोड़ के समीप एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आयुष कुमार सिंह के रूप में हुई है,जो बिहार के गया जिले के गफाखुर्द गांव का निवासी था। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,घाघरा लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया