थाना गंगोह पुलिस टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो वाहन चोर पंकज, सोनू को गुरुवार दोपहर 3:00 बजे विद्यार्थी तिराहे के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल एवं मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्त गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।