जमालपुर: हलिमपुर मध्य विद्यालय में शिक्षिका उर्मिला कुमारी के 16 वर्षों की सेवा के बाद सम्मान समारोह आयोजित
जमालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय हलिमपुर में बच्चों की प्रिय वरीय शिक्षिका उर्मिला कुमारी को स्कूल परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। लगभग 16 वर्षों तक विद्यालय में अपनी सेवाएं देने वाली उर्मिला मैडम के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावुक पलों से भर गया, जहां स्कूली बच्चों की आंखें नम हो गईं। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य और लघु नाटक