सदर: न्यू हैदराबाद में अवैध खनन के कारण बहु मंजिला इमारत आई खतरे में, वीडियो आया सामने
Sadar, Lucknow | Apr 12, 2026 आज रविवार के दोपहर 12:15 के लगभग बताया गया कि एक बिल्डर द्वारा न्यू हैदराबाद स्थित आईएमटी अपार्टमेंट के बराबर में खनन किया जा रहा है। जिसकी वजह से देखने में आया कि अपार्टमेंट में दरार आ गई और वह गिरने के कगार पर खड़ी हो गई है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा इसका वीडियो भी बनाया गया और अधिकारियों से इस पर कार्रवाई की मांग की गई है।