सीतापुर: डीएम कार्यालय में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में किसान संगठन ने DM को ज्ञापन दिया, कब्जा हटाने की की मांग
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरोध में किस संगठन के नेताओं के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने को लेकर ज्ञापन जिला अधिकारी अभिषेक आनंद को दिया है। जानकारी के अनुसार जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के मिश्रपुर और कोतवाली देहात इलाके के कचनार इलाके में सरकारी भूमि पर मस्जिद बनाई गई है। जिसको हटाने की मांग किसान संगठन के द्वारा की गई है।