कांके: झारखंड विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना, 22 से 28 अगस्त तक चलेगा मॉनसून सत्र
Kanke, Ranchi | Aug 14, 2025 झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अब 22 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र में कुल चार कार्यदिवस होंगे. 23 और 24 अगस्त को शनिवार और रविवार होने के कारण सत्र नहीं चलेगा. विधानसभा सचिवालय द्वारा संशोधित तिथि जारी कर दी गई है. गौरतलब है कि मानसून सत्र पहले 1 से 7 अगस्त तक निर्धारित था और यह 1 अगस्त को शुरू भी हो गया था.