कांके: हरमू स्थित आजसू कार्यालय में आजसू छात्र संघ ने आरक्षण नीति के उल्लंघन पर चिंता जताई, आंदोलन की चेतावनी दी
Kanke, Ranchi | Aug 14, 2025 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में आजसू छात्र संघ ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे आरक्षण नीति के उल्लंघन पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल नामांकन प्रक्रिया में हो रहे आरक्षण नियमों के उल्लंघन पर गहरी चिंता जताई है।